7 जुलाई 2021 को मोदी जी ने मंत्री मंडल में विस्तार के साथ कुछ बदलाव भी हुए। जहाँ कई मंत्रियों को पद छोड़ जाना पड़ा वही पे कई नए युवा चेहरों को मंत्री बनाया गया। यदि इन बदलावों को ध्यान से देखा जाए तो ऐसा साफ साफ प्रतीत होता है की BJP ने इस विस्तार के जरिये 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावो की पहली चाल चल दी है।
चाल की शुरुआत कहा से हुई?
चाल की शुरुवात तो तभी हो गयी थी जब BJP ने BL Santosh को National General Secretory नियुक्त किया था। BL Santosh कर्नाटक के रहने वाले है। पूर्व RSS प्रचारक भी रह चुके है। इनको एक बात में महारथ हासिल है की जहाँ BJP का काडर नही है वहां भी बहुत जल्द पूरा का पूरा संगठन खड़ा देते है। इनको General Secretory नियुक्त करके BJP के 2024 के चुनावो की तैयारी शुरू कर दी थी।
क्या है चाल?
यह बात किसी से छुपी नही है की BJP की स्वीकारिता दक्षिण भारत में उतनी नही है जितना प्यार BJP को हिंदी बेल्ट में मिलता है। पर धीरे धीरे ही सही लेकिन अब दक्षिण भारत में भी BJP की स्वीकारिता बढ रही है जिसका सीधा सीधा सबूत कर्नाटक में बानी BJP की सरकार है। पर BJP अब इसे धीरे धीरे आगे बढ़ाने के मूड में नही दिख रही है क्योंकि सर पे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव है। लिहाजा BJP ने दक्षिण भारत में कई नेताओ को मंत्री बना कर शक्तियों को शेयर किया है जिससे BJP की मौजूदगी दक्षिण भारत में और बढ़ सके।
किस किस नेता को मंत्री बनाया गया है जो दक्षिण भारत से है?
1) शोभा करंडलाजे
शोभा जी उडुपी चिक्कमगलुरु से सांसद है। कर्नाटक में संघठन की वाईस प्रेसिडेंट भी है। BJP ने इन्हें मंत्री पद देकर इनकी ताकत और बढ़ाई है। इससे दो फायदा होगा, पहला की कर्नाटक के लोगो को और भी फायदे होंगे जिससे BJP की स्वीकारीता वहाँ और बढ़ेगी। दूसरा फायदा की ये महिला है तो कर्नाटक की महिलाओ के बीच इनको पकड़ बनाने में आसानी होगी। इसका सबसे ताजा उदाहरण हम बंगाल के चुनावो में देख सकते है की किस तरह बंगाल की महिला ममता बैनर्जी के साथ खड़ी रही थी। तो BJP महिलाओ के वोट पर इनके जरिये अच्छी पकड़ बना सकती है।
2) जी किशन रेड्डी
रेड्डी जी सिकंदराबाद (तेलंगाना) से सांसद है और ये भी काफी मेहनती व युवा चेहरे है। लिहाजा BJP भी इनको बड़ी जिम्मेदारी देकर तेलंगाना में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। BJP ने मंत्रालय की शक्ति को तेलंगाना शिफ्ट करके वहाँ के लोगो का भरोसा जितने की कोशिश की है।
3) एल मुरुगन
ये तमिलनाडु से आते है। किसी से छुपी हुई बात नही है की तमिलनाडु में BJP संगठन को फैलाने के लिए कितनी मेहनत कर रही है। इसीलिए बहुत ही शिक्षित चेहरा तमिलनाडु में BJP के चेहरे पर कमल खिला सकता है। लिहाज़ा मोदी जी ने शक्तियां प्रदान कर दी।
4) अश्वनी वैष्णव
उड़ीसा से सांसद। सबसे शिक्षित मंत्रियों में एक। पूर्व IAS राह चुके है। उड़ीसा के लोगो में BJP की स्वीकारिता बढ़ाने में बहुत ही अहम रोल अदा कर सकते है। मोदी जी ने रेल मंत्री बनाया है।
5) राजीव चंद्रशेखर
बहुत ही जबरदस्त दिमाग वाले व्यक्ति। बहुत ही अमीर। कर्नाटक से आते है। पहले एक बहुत ही मसहूर IT कंपनी में काम करते थे और वो भी बहुत बड़े पद पर। मोदी जी ने इन्हें भी शक्तियां प्रदान की है। कर्नाटक का संगठन मजबूत करने के लिए।
6) ए नारायण स्वामी
कर्नाटक से आते है और सांसद भी है। मेहनती व्यक्ति है। कर्नाटक में बतौर सांसद अच्छे काम किये है। लिहाज़ा मोदी जी ने मंत्री बनाया है। उम्मीद है की BJP को 2024 में अच्छा फायदा देंगे।
7) भगवंत खुबा
कर्नाटक के बीदर से सांसद है। BJP ने साउथ इंडिया में पकड़ बनाने के लिए इन्हें भी मंत्री बनाया है। देख के लगता है की BJP पदों का अच्छा खासा निवेश कर्नाटक में कर रही है। मोदी जी इनसे भी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद करते है।
8) बिश्वेस्वर टुडू
ओडिसा से आते है और वर्तमान में मयूरभंज से सांसद है। इन्हें भी मंत्री बनाया गया है। ओडिसा में BJP की छवि अच्छी कर सकते है और BJP को फायदा भी दिलवा सकते है।
तो ये थी उन नए मंत्रियों की जो दक्षिण भारत से आते है। देख के ऐसा प्रतीत होता है की BJP इन्हें 2024 के चुनावो को देख कर मंत्री बनाई है। ताकि 2024 के चुनावो भी BJP दक्षिण भारत में अच्छा खेल सके।
ये आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताये। हमे आपका कमेंट पढ़ के खुसी होगी।